लुधियाना-अमृतसर : पंजाब के नौजवान आकाशदीप सिंह उर्फ जज, जिसकी कुछ दिन पहले सात समुद्र पार अमेरिका के सियाटल शहर में डूबने के कारण दुखदाई मौत हो गई थी। आज उसका चौक मेहता के शमशान घाट में नजदीकी रिश्तेदारों और गांव वासियों की मोजूदगी में सजल आंखों के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। नौजवान आकाशदीप सिंह करीब सवा साल पहले अमेरिका मेें सुंदर भविष्य के लिए पढ़ाई करने गया था किंतु वहां से उसकी मृतक देह वापिस पंजाब आई।
उधर पंजाब के ही वाघा पुराना इलाके नजदीक गांव चंद नया में एक 9 वर्षीय बच्चे की गांव के ही छप्पर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 9 वर्षीय सोमत सिंह पुत्र जसपाल सिंह के रूप में हुई है। गांववासियों के मुताबिक सोमअत अन्य बच्चों के साथ गांव के ही नजदीक बहते छप्पर में गर्मी से निजात पाने हेतु नहाने गया था किंतु छप्पर गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी वही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मृतक बच्चे की लाशका पंचनामा तैयार करके कार्यवाही हेतु सिविल अस्पताल भेज दिया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



