दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फरीदकोट में कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह भुल्लर की हत्या के मामले में तीन लोगों गिरफ्तार किया है। भुल्लर फरीदकोट युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। भुल्लर को दो बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने 18 फरवरी को गोलीमार दी थी जिसके बाद उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बता दें कि गुरुवार शाम जुबली चौक पर कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह भुल्लर पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरलाल सिंह फरीदकोट जिले के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
जानकारी के मुताबिक गुरलाल सिंह अपनी कार में जुबली सिनेमा चौक के पास एक इमिग्रेशन दफ्तर में गए थे। दफ्तर से निकलकर जैसे ही वह अपनी कार में बैठने लगे तो चौक की तरफ से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दो पिस्तौलों से उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।


Download Android App
Download iOS App



