लुधियाना-जालंधर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा आज दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में घोषित नतीजों के दौरान 650 में 647 अंक हासिल करके लुधियाना के ट्रक ड्राइवर की मासूम बेटी नेहा वर्मा ने सूबे भर में प्रथम स्थान हासिल किया तो खुशी से चहक उठी नेहा ना भूलने वाला पल संभाले ना संभाल सकी और अपनी मां के गले लगकर रोने लगी। हालांकि नेहा की इस बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर उसके परिवार समेत मुहल्ले के इर्द-गिर्द बसे लोगों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के परिणामों के मुताबिक इसबार भी हमेशा की तरह युवतियों ने परिणामों में बाजी मारी है। इस वर्ष कुल पास फीसदी 85.56 (रेगुलर) रही है। बात करें युवतियों की तो इस वर्ष 90.63 फीसदी लड़कियां पास हुई है वही लड़कियों की पास फीसदी 81.30 रही है। मैरिट सूची में एक लडक़े को छोडक़र बाकी सभी लड़कियों के ही नाम उपस्थित थे। सूबे भर में इस बार भी लुधियाना जिला आगे रहा है। 647 अंकों के साथ पंजाब में पहला स्थान हासिल करने वाली नेहा समेत कई विद्यार्थी मेरिट सूची में आएं है और दूसरे जिलों के 2 विद्यार्थी और तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी थे जबकि खेल कोटे में जिले की गीतिका और नीरज यादव ने पहला स्थान हासिल करके बाजी मारी है। वही इस कोटे में लुधियाना की कमलप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही।
लुधियाना की नेहा के पिता पवन ट्रक ड्राइवरी करते हैं जबिक मां जिया वर्मा गृहिणी हैं। नेहा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। नेहा तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल, शिमलापुरी लुधियाना की छात्रा है।
आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर, लुधियाना की अंकिता सचदेवा, बीएमसी स्कूल एचएम 150 जमालपुर कलोनी (लुधियाना) की अंजलि और रोबिन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जनता नगर, धूरी (संगरूर) की हरलीन कौर संयुक्त रूप में दूसरे स्थान पर रही हैं। इन्होंने 650 में से 645 (99.23 फीसद) अंक हासिल किए हैं। अमृतसर की खुशप्रीत कौर ने 650 में से 644 (99.08त्न) अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
बातचीत में होनहार नेहा ने कहा कि सितंबर के बाद परीक्षाओं तक वह रात में केवल घंटे ही सोती थी। पिता की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण स्कूल की तरफ उसे आर्थिक मदद की गई। प्रदेश में टॉप करने से नेहा गदगद हैं। अब उसका लक्ष्य आईपीएस बनकर देश की सेवा करना है। अंग्रेजी उसका पसंदीदा विषय है जबकि डांसिंग उसकी हॉबी है।
अमृतसर में श्री गुरु हरगोबिंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदलहल की छात्रा खुशप्रीत कौर पुत्री गुरसेवक सिंह ने 99.08 प्रतिशत अंकों के साथ पंजाब में तीसरा और जिले में पहला स्थान हासिल किया है। खुशप्रीत ने 650 में से 644 अंक हासिल किए हैं। खुशप्रीत भविष्य में गणित की प्रोफेसर बनना चाहती है। छात्रा ने बताया कि उसके पिता आर्मी में हैं। दादा भी आर्मी से सेवामुक्त हुए हैं। दोनों ने हमेशा पढ़ाई के लिए उसे प्रेरित किया है।
अमृतसर जिले की टॉपर खुशप्रीत कौर का माथा चूम कर उसे आशीर्वाद देते हुए उसके दादा जसवंत सिंह। साथ हैं श्री गुरु हरगोबिंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एमडी इंदरजीत सिंह और मां जसवीर कौर।
गोराया (जालंधर) के विनायक पब्लिक स्कूल के सौरव कुमार ने जिले में टॉप किया है। उन्होंने पंजाब की मेरिट में 6वां स्थान हासिल किया है। जिले के इस होनहार स्टूडेंट ने 650 से 643 अंक (98.92 फीसद) हासिल किए हैं।
बातचीत में सौरव ने कहा कि उसकी सफलता में उसके माता-पिता के अलावा स्कूल स्टाफ का अहम योगदान रहा है। उसके घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है फिर भी उसके पिता ने मेहनत करके उसे पढ़ाया है। सौरव ने बताया कि वह रोजाना कम से कम 13-14 घंटे पढ़ाई करता था। अगर कभी बिजली गुल हो जाती थी तो वह मोबाइल की रोशनी में अपनी पढ़ाई जारी रखता था। मैथ्स और साइंस उसके फेवरेट सब्जेक्ट हैं। उसका सपना आईएएस बनना है।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



