लुधियाना- जगराओं : आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडीया पर वायरल करने की धमकी देकर चार लाख रुपए मांगने वाले जगराओं के चार नामी परिवारों के गिरफ्तार किए गए युवकों को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उनमें से दो को ज्यूडीशीयल हिरासत में भेजने के आदेश दिए और दो को पूछ ताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सोंप दिया।
एएसआइ हरमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मनीश मलोहत्रा पुत्र जोगिंद्रपाल मलहोत्रा निवासी मल्ली कॉलोनी जगराओं और मनी कांत गोयल पुत्र अनिल कुमार निवासी गुरु का भट्ठा से पूछ ताथ के लिए एक दिन का रिमांड हासिल हुआ है।
इन दोनों से फिरौती मांगने के लिए उपयोग किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए जाने हैं। जबकि इनके दूसरे दो नाबालग साथी सरकारी स्कूल के सामने और मोती बाग जगराओं को ज्यूडीशीयल हिरासत में भेज दिया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



