पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पेशल टास्क फोर्स के प्रमुख की पुन: नियुक्ति का विरोध करने वालों को आगाह किया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी,जो उनके फैसले से खुश नहीं हों वो केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं।
ज्ञातव्य है कि नशे के खात्मे के लिये गठित की गई एसटीएस का प्रमुख हरप्रीत सिंह सिद्धू को बनाया गया था लेकिन कुछ माह पहले मुख्यमंत्री ने श्री सिद्धू को हटाकर इसकी कमान एडीजीपी गुरप्रीत देओ कौर को सौंप दी थी। अब फिर श्री सिद्धू को एसटीफ की कमान सौंपी गई है जिसका अधिकारियों में अंदरखाते विरोध है।
कैप्टन सिंह ने आज यहां कहा कि जो भी इस नियुक्ति से खुश नहीं हैं,उनका प्रदेश छोड़ने का स्वागत है तथा वे डेपूटेशन पर जाने की केन्द, से मांग कर सकता है। प्रदेश हित में किसी भी पुलिस अधिकारी का तबादला या तैनाती उनके अधिकार क्षेत्र में है। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी अधिकारी को उनके आदेश पर ऐतराज हो तो वो केंद्र में जा सकता है। अनुशासनहीनता उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार नशे की समस्या को खत्म करने के लिये वचनबद्ध है तथा वो इस समस्या से निपटने के लिये केन्द, से भी राष्ट्रीय नीति बनाने का आग्रह कर चुके हैं। नशे की तस्करी पाकिस्तान से तो होती ही है लेकिन अब जम्मू कश्मीर तथा गुजरात जैसे अन्य राज्यों से भी नशा पंजाब आ रहा है जो चिंता का विषय है।
मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया जताते हुये उन्होंने कहा कि उन्हें श्री सिद्धू की नियुक्ति को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। उनका यह फैसला प्रदेश हित में है।


Download Android App
Download iOS App



