पंजाब के अमृतसर में जीटी रोड पर स्थित खालसा कॉलेज के बाहर अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को दो लोगों को गोली मार दी, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान बटाला निवासियों लवप्रीत सिंह और गुरसिमरन सिंह के रूप में की गयी है।
पुलिस ने बताया कि दोपहिया वाहन पर सवार दो हमलावरों ने लवप्रीत और गुरसिमरन पर गोलियां चलाईं और इसके बाद वे मौके से फरार हो गये।
पुलिस आयुक्त अरुण पाल सिंह ने बताया कि घायल दोनों लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि एक निजी बैंक में कार्यरत लवप्रीत सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि गुरसिमरन की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस दलों को भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



