भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में गुरुवार रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। अमृतसर स्थित आवास पर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने उनके साथ अपनी पिछली बातचीत और अनुभवों को याद किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिंह सांसद चुने जाने के बाद यहां आए थे। वे कई दशक पहले अमृतसर में रहते थे और उन्होंने वहीं से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी।
मनमोहन सिंह के निधन पर अमृतसर में शोक
शुक्रवार की रात भीरत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हो गया। उनके ऐसे छोड़ जाने पर पूरे देश में शोक की लहर है। इस बीच अमृतसर में उनतके जाने से सभी बेहद दुखी हैं। एक निवासी ने कहा, “जहां तक मुझे पता है, वे (पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह) 70-80 साल पहले यहां रहा करते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद वे एक बार यहां आए थे। हम उनके निधन से दुखी हैं, क्योंकि वे अमृतसर से प्रधानमंत्री थे।
दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सास
मनमोहन सिंह का गुरुवार शाम को दिल्ली के एम्स में 92 साल की उम्र में उम्र संबंधी बीमारियों के चलते निधन हो गया। घर पर उन्हें अचानक होश आ गया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स ले जाया गया। कांग्रेस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी आधी रात के बाद भारत पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ICC) मुख्यालय में जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




