लुधियाना-मानसा : जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में शहीद हुए मानसा के गांव नंगल में रहने वाले एएसआई शहीद कर्मजीत सिंह के गांव में आज शोक सा माहौल है। उनके शहादत की खबर आते ही जहां परिवारिक सदस्यों द्वारा रोने के साथ-साथ मातम का माहौल है वही आसपास के गांवों के लोग भी शहीद परिवार के सदस्यों के साथ दुख बांटने पहुंंच रहे है। शहीद का अंतिम संस्कार रविवार को उनके गांव नंगल में किया जाएंगा।
जानकारी अनुसार शहीद के पिता स्वरूप दास ने बताया कि उसके बेटे में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा था। उन्होंने कहा मैंने अपने बेटे कर्मजीत को सेना की नौकरी छोड़ देने के लिए कहा था परंतु वह नौकरी छोड़ देने के लिए बिल्कुल तैयारय नहीं था। उनके मुताबिक उनका बेटा अकसर कहा करता था, जब तक उसके जिस्म में जान है, वह भारत मां की सेवा करता रहेंगा।
शहीद के भाई भारत सिंह के अनुसार उनका भाई देश के लिए शहीद हुआ है और उन्हें उनके बलिदान पर गर्व है जबकि दूसरी तरफ शहीद के बेटे नवदीप सिंह ने भी कहा कि वह अपने पिता की तरह सेना में भर्ती होकर भारत मां की सेवा करना चाहता है। जिक्रयोग है कि शहीद सीमा सुरक्षाबल में सब इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी उठाए हुए जम्मू-कश्मीर की सीमा पर तैनात था और कल पाकिस्तान फौज द्वारा की गई फायरिंग के दौरान वह शहीद हो गया। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएंगा।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



