चंडीगढ़ में भी रहेगा वीकेंड लॉकडाउन, शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक पाबंदियां

Summary :

चंडीगढ़ में शुक्रवार रात 10:00 से लेकर सोमवार सुबह 5:00 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दौरान लोगों के घरों से बाहर निकलने, बेमतलब कही भी आने-जाने पर सख्ती से रोक रहेगी।

देश के बढ़ रहे कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विभिन्न हिस्सों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने के प्रकिया शुरू हो चुकी है। इस लिस्ट में दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ का नाम भी जुड़ गया है। शहर में शनिवार और रविवार को लोगों को सार्वजनिक स्थानों, कार्यक्रमों व अन्य किसी भी तरह की गतिविधियों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
चंडीगढ़ में शुक्रवार रात 10:00 से लेकर सोमवार सुबह 5:00 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दौरान लोगों के घरों से बाहर निकलने, बेमतलब कही भी आने-जाने पर सख्ती से रोक रहेगी। लॉकडाउन के दौरान बाजार भी बंद रहेंगे, सिर्फ आवश्यक सेवाओं को अनुमति दी जाएगी।

CM अमरिंदर ने पंजाब में रोजाना दो लाख टीके लगाने के दिए आदेश, कोविड प्रोटोकॉल में कड़ाई लागू

पंजाब राजभवन में आयोजित कोविड-19 वॉर रूम मीटिंग के दौरान प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने अधिकारियों से चर्चा के बाद यह फैसला लिया है। रॉक गार्डन, सुखना लेक जैसे पर्यटन स्थलों को बंद करने का पहले ही फैसला लिया जा चुका है। इन वीकेंड लॉकडाउन के जरिए राज्य कोरोना की चैन को तोड़ने की कवायद में जुटे हुए हैं।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में इस समय कोरोना के कुल मामलों की संख्या 32,397 है, इसमें से 3317 एक्टिव केस हैं। यहां अब तक महामारी के कारण 407 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर के जिन क्षेत्रों में कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे हैं उनको चिन्हित कर कंटेनमेंट जोन बनाया गया। शहर में करीब 100 कंटेनमेंट जोन हैं।

Desk Team