पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आर पी सिंह ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में सैन्य स्टेशनों का दो दिवसीय दौरा पूरा किया ताकि सेना की संचालन तैयारियों की समीक्षा की जा सके। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने अमृतसर कैंट और खासा सैन्य स्टेशन का दौरा चार और पांच सितम्बर को किया।
उन्होंने कहा, ‘‘अपने दौरे में लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने संचालन तैयारियों की समीक्षा की।’’ उन्हें जीओसी, पैंथर डिविजन और खासा ब्रिगेड के कमांडर ने वर्तमान स्थितियों से अवगत कराया। कमांडर ने पश्चिम कमान के सभी सैनिकों से सभी आपात स्थितियों की तैयारी करने और साहस बनाए रखने के लिए कहा। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने प्रशिक्षण के मानकों के साथ ही सैनिकों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की प्रशंसा की।


Download Android App
Download iOS App



