पंजाब में शीतलहर का कहर, 2 दिन तक बारिश की संभावना

Summary :

अमृतसर में दृश्यता शून्य, पंजाब के कई जिलों में घना कोहरा

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में भी भारी बर्फबारी से उत्तरी मैदान में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग में बताया कि पंजाब और चंडीगढ़ में आज शीतलहर चलेगी और घने कोहरा भी छाया रहेगा, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जिससे 12 जनवरी तक पंजाब के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

पंजाब के कई जिलों मे ऑरेंज और येलो अलर्ट

पंजाब में बढ़ती ठंड औऱ शीतलहर के कारण मौसम विभाग ने आठ जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में तरनतारन, नवांशहर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब कपूरथला और पटियाला शामिल है। वहीं 15 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इन 15 सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

पंजाब के अमृतसर में दृश्यता हुई शून्य

पंजाब में घने कोहरे का कारण अमृतसर में दृश्यता शून्य हो गई। साथ ही राजधानी चंडीगढ़ में दृश्यता में 80 मीटर तक की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब का संगरूर जिला सबसे ठंडा जिला रहा, यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है यहां का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।