Rajasthan की Kolihan Mine में लिफ्ट गिरने से फंसे 14 लोग, अधिकारियों ने 3 को सुरक्षित निकाला 14 People Trapped After Lift Collapses In Rajasthan's Kolihan Mine, Officials Rescue 3 Safely

Rajasthan की Kolihan Mine में लिफ्ट गिरने से फंसे 14 लोग, अधिकारियों ने 3 को सुरक्षित निकाला

राजस्थान के नीमकाथाना में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान (Kolihan Mine) में लिफ्ट मशीन का रस्सा टूटने के कारण 14 लोगों के फंसे होने की सूचना आई थी, जिनमें से तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला चिकित्सक ने बताया कि खदान में फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं रेस्क्यू किए गए लोगों को इलाज के बाद जयपुर भेजा जा रहा है। रेस्क्यू टीम मौके पर अपना काम कर रही है। आसपास की सभी एम्बुलेंसों को बुलाया गया है।

  • लिफ्ट मशीन का रस्सा टूटने के कारण 14 लोगों के फंसे होने की सूचना आई थी
  • लिफ्ट से तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया है

रेस्क्यू टीम ने शुरू किया काम

lift2

रात करीब एक बजे मौके पर पहुंचे कलेक्टर शरद मेहरा ने बताया कि सब कुछ सामान्य है। कोई जनहानि नहीं हुई है। छोटी-मोटी चोटें हो सकती हैं, किसी को गंभीर चोट नहीं है। SP प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि अधिकारियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया है। रेस्क्यू टीम ने काम शुरू कर दिया था। मेडिकल टीम मौजूद है। फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। कोलिहान खदान की लिफ्ट से जुड़े कर्मचारियों ने आठ दिन पहले केसीसी प्रबंधन को शिकायत की थी कि लिफ्ट में कुछ गड़बड़ी है, उसकी मरम्मत करवानी जरूरी है। इसके बावजूद अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इस बीच मंगलवार रात ये हादसा हो गया।

150 श्रमिक भी खदान में फंसे

lift3

हादसे के कारण लिफ्ट में फंसे 15 अधिकारियों के साथ ही करीब 150 श्रमिक भी खदान में फंसे हुए हैं। यह सभी श्रमिक दोपहर की पारी में खदान में उतरे थे। इनकी रात 8 बजे पारी खत्म होनी थी। लेकिन इससे पहले ही करीब 7:30 बजे यह हादसा हो गया। लिफ्ट की ट्रेल टूट जाने से दोनों लिफ्ट बंद हो गई। ऐसे में न कोई बाहर से अंदर जा सकता और न ही कोई बाहर आ सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।