राजस्थान में पिछले चार साल के दौरान जेल में सजा काट रहे 16 कैदी फरार हुए, जिनमें से 15 को पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कल जेल विभाग की समीक्षा बैठक में बताया कि चार साल में सात कारागारों से 16 कैदी फरार हुए थे। उनमें से 15 कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक अभी भी फरार है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 से वर्ष 2014 तक 95 कैदी फरार हुए थे, उनमें से 90 कैदियों को पकड़ लिया गया है, जबकि पांच अभी भी फरार हैं। उन्होंने जेल अधिकारियों को फरार सभी छह कैदियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने के निर्देश दिये।
कटारिया ने जेलों में कैदियों द्वारा मोबाईल फोन के प्रयोग पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कार्वाई करने का निर्देश दिया। कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक कारागार सुनील मेहरोत्रा ने बताया कि उदयपुर जिले के सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमन्द, अजमेर जिले के नागौर एवं भीलवाड़ा, भरतपुर जिले के डीग, बयाना, और जयपुर जिले के किशनगढबास जेलों में क्षमता से अधिक कैदी बंद हैं।


Download Android App
Download iOS App



