राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजस्थान आवासन मंडल के अभियंता सुभाष यादव के जयपुर स्थित एक आवास पर आज छापेमारी की। एजेंसी आय से अधिक सम्पति के मामले में उनके खिलाफ जांच कर रही है।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यादव के मानसरोवर स्थित आवास पर छापा मार कर उनकी सम्पति के संबंध में जानकारी जुटायी जा रही है।
उन्होंने कहा कि ब्यूरो ने सुभाष यादव के खिलाफ विगत दिनों आय से अधिक सम्पति का मामला दर्ज किया था। छापे की कार्यवाही जारी है, कार्यवाही समाप्त होने पर अन्य सूचना दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



