राजस्थान में उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध परिवहन कर ले जाया जा रहा चालीस किलोग्राम डोडा चूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर नाकेबंदी के दौरान उदयपुर की तरफ से आई एक कार को रोक कर तलाशी ली गयी तो कार की डिक्की में एक बोरा डोडा चूरा का भरा हुआ था जिसका बाजार कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गयी हैं।
पुलिस ने इस मामले में कार चालक जालौर जिले में चिमडावास तहसील के रहने वाले छोगाराम विश्नोई तथा ओमप्रकाश विश्नोई को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



