तेलंगाना के गोशामहल से बीजेपी विधायक टी राजा अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। राजस्थान के पाली में बिरोलिया गांव में उम्मेद गिरी महाराज की मूर्ति स्थापना के दौरान टी राजा ने लव जिहाद पर बड़ा बयान दिया। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान टी राजा ने कहा कि हमें अपनी बेटियों को समझाना होगा। हमें उन्हें लव जिहाद के बारे में जागरूक करना होगा कि कैसे उन्हें प्यार के नाम पर फंसाया जा रहा है। टी राजा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को नसीहत दी कि उन्हें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से सीखना चाहिए कि इनका इलाज कैसे करें।
Manipur में राष्ट्रपति शासन के बाद गृह मंत्री अमित शाह की पहली उच्चस्तरीय बैठक
हिंदू बेटियों को फंसाने पर मिलते हैं 20 लाख- टी राजा
टी राजा ने कहा कि, राजस्थान महाराणा प्रताप की धरती है, यहां कोई लव जिहादी नहीं बचना चाहिए। जब तक इन लव जिहादियों को खत्म नहीं किया जाएगा, लव जिहाद से निपटा नहीं जाएगा। बीजेपी विधायक ने कहा कि हमें अपनी बहन बेटियों को बताना होगा कि कोई ऐसा काम न करें जिससे हमारी इज्जत किसी के कदमों में गिरे। हमारी बहन बहन बेटियों को फंसाने के लिए उन्हें 20 लाख रुपए मिलते हैं। हमें उनके दिमाग में डर बैठाना होगा ताकि उनके दिमाग में कोई गलत खयाल न आए।
Tamil Nadu के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना, 6 मार्च तक अलर्ट जारी
लैंड जिहाद पर भी बोले विधायक
टी राजा लव जिहाद पर ही नहीं रुके, उन्होंने लैंड जिहाद पर भी बात की। उन्होंने कहा मुझे पहली बार कुंभलगढ़ जाने का मौका मिला। वहां मैंने भगवान शिव और गणेश का एक प्राचीन मंदिर देखा, लेकिन उस पर भगवा नहीं था। कुंभलगढ़ महाराणा प्रताप की जन्मभूमि है, महाराणा कुंभा की भूमि है, लेकिन यहां भगवा नहीं है। यहां के हिंदू कहते हैं कि हमें भगवा झंडा फहराने नहीं दिया जाता, हमें जुलूस निकालने नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा, “ये लोग बाहर से कुंभलगढ़ आए और यहां बस गए। कुंभलगढ़ में हिंदुओं का कोई जुलूस नहीं निकलता है, लेकिन मुहर्रम के दौरान उनका जुलूस निकाला जा रहा है, अज़ान पढ़ी जा रही है। मैं अपने मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि कुंभलगढ़ के अंदर जिन लोगों ने लैंड जिहाद किया है, उन्हें बाहर किया जाना चाहिए। यह समस्या एक गंभीर मुद्दा है।”


Download Android App
Download iOS App



