भरतपुर : ये मामला राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले का है जहां आज माधोपुर जिले में खंडार तहसील के डानगरवाड़ा गांव में बिजली के हाईटेंशन तारों से छू जाने से एक बोरवेल मशीन में आग लग गई तथा इस दौरान मशीन में रखे 3 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए जिससे चालक सहित 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि डानगरवाड़ा में आज बोरवेल मशीन से खुदाई की जा रही थी। इस दौरान ऊपर से जा रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइनों से मशीन टच हो गई। इससे मशीन में करंट दौड़ गया और उसमें आग लग गई। आग लगने से मशीन में रखे तीन गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।


Download Android App
Download iOS App



