राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा में कानून व्यवस्था के मद्देनजर 5 रेल सेवाओं को निरस्त किया है तथा नौ रेलगाड़ियों को आंशिक से संचालित करने का निर्णय किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार गाड़ी संख्या 54703 अबोहर-जोधपुर रेलसेवा को कल 28 अगसत को रद्द किया गया था तथा गाडी संख्या 54783 फजिल्का-रेवाड़ी, गाडी संख्या 54634 लुधियाना-भिवानी, गाडी संख्या 54604 लुधियाना-हिसार तथा गाडी संख्या 54606 लुधियाना-हिसार रेल सेवा को आज 29 अगस्त को निरस्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा गाडी संख्या 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा को आज जोधपुर तक, गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा को 30 अगस्त को जोधपुर से, गाडी संख्या 74846 हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा को 29 अगसत को सादुलपुर तक, गाडी संख्या 22915 बान्द्रा टर्मिनस-हिसार रेलसेवा को चूरू तक तथा गाडी संख्या 22916, हिसार-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा को आज चूरू से आज आंशिक रूप से संचालित की जा रही है।
इसी प्रकार गाडी संख्या 74845, रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा को सादुलपुर तक, गाडी संख्या 74835 जोधपुर-हिसार रेलसेवा को चूरू तक, गाडी संख्या 59721 जयपुर-हिसार रेलसेवा को रेवाड़ी तक और गाडी संख्या 59722 हिसार-जयपुर रेलसेवा को 29 अगसत को रेवाड़ी से आंशिक रूप से संचालित की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



