राजस्थान में भरतपुर के राजकीय आरबीएम हॉस्पिटल के जेल वार्ड के कल देर रात निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भरतलाल मीना ने कल देर रात आरबीएम अस्पताल में जेल वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसआई पूरन सिंह एवं पुलिसकर्मी धारा सिंह एवं बनेसिंह गैरहाजिर थे जबकि पुलिसकर्मी हरीसिंह एवं हरिओम सोते मिले।
उन्होंने सोए हुए पुलिसकर्मियों को जगाया और गैर हाजिर कर्मचारियों के खिलाफ लाइन हाजिर की कार्रवाई की तथा नए ड्यूटी गार्ड तैनात किये गए। निरीक्षण में पता चला दो कैदियों को ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक कृपाल जघीना को वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



