नयी दिल्ली : ऑनलाइन यात्रा सुविधा देने वाली प्रमुख कंपनी मेक माई ट्रिप लिमिटेड ने कारपोरेट यात्रा क्षेत्र का लाभ उठाने के लिए ‘माई बिजनेस’ मंच शुरऊ करने की घोषणा की।कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस नए समाधान के तहत माई बिजनेस एक सुविधाजनक, पारदर्शी और प्रभावशाली स्वत: बुकिंग टूल प्रदान करेगा। कंपनियों के कर्मचारी मेक माई ट्रिप एप का उपयोग अपनी कारोबारी यात्रा के लिए कर सकते हैं। यात्रियों को अपनी पसंद चुनने के साथ यह टूल कंपनी को नियंत्रण की सामर्थ्य देकर सभी को कारपोरेट यात्रा के फायदे एवं बचत प्रदान करेगा।
माई बिजनेस न केवल किसी भी आकार के बिजनेस को सर्वश्रेष्ठ कारपोरेट ट्रैवल डील प्राप्त करने में मदद करेगा, बल्कि खर्च की प्रतिक्रिया में आने वाली रऊकावटों को भी कम करेगा।इस पेशकश के बारे में सह-संस्थापक राजेश मैगो ने कहा कि मेक माई ट्रिप हमेशा से भारतीय यात्रियों द्वारा यात्रा के तरीके में बदलाव लाने में अग्रणी रही है। माई बिजनेस में हमारा केंद्रण और निवेश कारपोरेट इंडिया के काम करने के तरीके में बदलाव लाने के हमारे उद्देश्य को प्रदर्शित करता है। तेजी से बढ़ते हुए बिजनेस यात्रा बाजार का फायदा उठाने के लिए हमारे पास आक्रमक कार्ययोजना है।


Download Android App
Download iOS App



