राजस्थान के चुरू जिले के सादुलपुर में आज अपराह्न एक स्कूल बस के ट्रेकटर से टकरा कर पलट जाने से आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये।
घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत सामन्य है।
पुलिस के अनुसार कॉस्मिक स्कूल की एक बस स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोडऩे जा रही थी तभी हिसार रोड पर एक ट्रेक्टर से टकरा कर पलट गयी। इससे बस में सवार आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



