राजस्थान के अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक फौजी ने छावनी परिसर में ही पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के मंगलासर छावनी में तैनात फौजी एम नागार्जुन (37) ने छावनी परिसर में स्थित पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलने पर छावनी के अधिकारियों ने शव को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय स्थित मोर्चरी कक्ष में रखवाया।
जहां कोतवाली थाना पुलिस ने अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा अधिकारियों को शव सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



