राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 6 और लोगों की हुई मौत, मरीजों का आंकड़ा 34,735 तक पहुंचा

Summary :

 राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को छह और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 608 हो गई है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को छह और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 608 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में 557 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 34,735 हो गयी जिनमें से 9,470 रोगी उपचाराधीन हैं। 
एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कोटा व अजमेर में तीन-तीन और संक्रमितों की मौत हो गयी। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 608 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 179 हो गयी है जबकि जोधपुर में 79, भरतपुर में 46, कोटा में 33, अजमेर में 31, बीकानेर में 30, पाली में 24, नागौर में 22 और धौलपुर में 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 34 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। 

कोविड-19 : देश में संक्रमितों की संख्या सवा तेरह लाख के पार, अब तक 31 हजार से अधिक लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे तक 557 नये मामले आए जिनमें अलवर में 313, कोटा में 80, जयपुर में 58, अजमेर में 41 और बाड़मेर में 20 नये मामले सामने आये। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

Desk Team