राजस्थान : कोरोना से अब तक 70 लोगों ने गंवाई जान वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2800 के पार

Summary :

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और संक्रमित रोगियों की मौत हो गयी। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या अब तक 70 हो गयी है।

देश में राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बरकरार है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है वहीं इस वायरस से अनेक लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में कोरोना से दो और मरीजों की मौत हो गई। इस बीच संक्रमण के 31 नए मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 2,803 हो गयी है।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और संक्रमित रोगियों की मौत हो गयी। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या अब तक 70 हो गयी है। मौत के कुल 70 मामलों में अकेले जयपुर में 40 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

कोविड-19 : देश में संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के करीब, मृतकों की संख्या 1300 के पार

वहीं राज्य में रविवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नये मामले आए जिनमें जयपुर में आठ, जोधपुर में नौ, उदयपुर में पांच, चितौड़गढ़ में तीन, अजमेर और प्रतापगढ में दो-दो तथा डूगंरपुर और कोटा में एक-एक नया मामला भी शामिल है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया। पूरे राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Desk Team