राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण के 86 नये मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढकर गुरूवार को 2524 हो गयी। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जोधपुर में 59,जयपुर में 14 और अजमेर में चार, चित्तौडगढ तीन, तथा कोटा, बांरा, धौलपुर तथा अलवार में एक-एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। विभाग के अनुसार इस जानलेवा विषाणु से राज्य में अब तक 55 लोगों की जान जा चुकी है।
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन
विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 150, अलवर में आठ, बांसवाडा में 64, बांरा एक, बाडमेंर में दो, भरतपुर में 111, भीलवाडा में 37, बीकानेर में 37, चित्तौडगढ में 19, चुरू में 14, दौसा 21, धौलपुर मे 12, डूंगरपुर में छह हनुमानगढ में 11, जयपुर में 892, जैसलमेर में 35, झालावाड 40, झुंझुनू में 42, जोधपुर में 472, करौली में तीन, कोटा में 193, नागौर में 118,, पाली मे 12, प्रतापगढ में दो, राजसमंद एक, सवाई माधोपुर में आठ, सीकर मे छह, टोंक में 134, उदयपुर में आठ पॉजिटिव मरीज सामने आया है।विभाग के अनुसार अब तक 98 हजार 231 सैंपल लिए जिसमें से 2524 पॉजिटिव 90 हजार 549 नेगेटिव तथा पांच हजार 158 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



