उदयपुर : राजस्थान में राजसमंद जिले के देलवाडा थाना क्षेत्र में कल देर रात पुलिस जीप की एक कंटेनर से टक्कर होने के बाद जीप में आग लग जाने से एक कानिस्टेबल की जिंदा जलकर मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रुप से झुलस गये। पुलिस के अनुसार पुलिस की मोबाईल जीप कल रात गश्त पर निकली थी कि करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर उसकी एक कंटेनर से टक्कर हो गई और उसमें आग लग गयी।
जीप के अंदर बैठे कानिस्टेबल रामसिंह की जिंदा जल जाने से मौत हो गई जबकि जीप चालक किशनलाल एवं एक अन्य कानिस्टेबल गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर नाथद्वारा से घटनास्थल पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। गंभीर रुप से झुलसे दोनों पुलिसकर्मियों को देलवडा के अनंता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



