जाटूसाना: मंगलवार 9 मई को धारूहेडा सोहना रोड पर कंपनी कर्मचारी से नकदी व एटीएम कार्ड छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को बीती रात सीआएइ धारूहेडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से छीनी हुई नकदी व एटीएम कार्ड बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान शीतला कॉलोनी गुरूग्राम निवासी सुन्दर के रूप मे हुई है। जानकारी देते हुए जांचकर्ता प्रधान सिपाही प्रदीप कुमार ने बताया कि बिहार निवासी बालंकि मंडल पैसे निकलवाने के लिए धारूहेडा सोहना रोड पर स्थित युनियन बैक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। उक्त आरोपी पहले से ही एटीएम के नहदीक खडा हुआ था। बालंकि मंडल जैसे ही एटीएम से दस हजार रूपए निकाल कर बाहर आया तो आरोपी नकदी और एटीएम कार्ड छीन कर फरार हो गया।
-बिरेन्द्र पठानिया


Download Android App
Download iOS App



