राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी (NEET-UG) के परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद ही राजस्थान के कोटा में 18 वर्षीय एक अभ्यर्थी ने एक इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान बागीशा तिवारी के रूप में हुई है और वह इसी इमारत की पांचवीं मंजिल पर अपनी मां और भाई के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
- कोटा में एक छात्रा ने इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली
- पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान बागीशा तिवारी के रूप में हुई है
- उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया
कोटा में नीट-यूजी की कर रही थी तैयारी
मूलरूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले की निवासी बागीशा तिवारी कोटा के एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रही थी। जवाहर नगर पुलिस थाने के सर्किल इंस्पेक्टर हरिनारायण शर्मा ने बृहस्पतिवार सुबह बताया कि उसका भाई 12वीं कक्षा में पढ़ता है और वह संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने मंगलवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
सर्किल इस्पेक्टर ने बताया कि बागीशा तिवारी जब इमारत की नौवीं मंजिल की बालकनी से छलांग जाने जा रही थी तो एक महिला ने उसे ऐसा करते हुए देखा था और उसे रोकने की कोशिश की भी लेकिन वह असफल रही। हरिनारायण शर्मा ने बताया कि परिवार के सदस्य और अन्य लोग उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने नीट-यूजी की परीक्षा दी थी लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में फिलहाल पता नहीं चला है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



