राजस्थान के जैसलमेर जिले से लगती भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के साधेवाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है।
बल एवं पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति बिहार का रहने वाला है और उसे पूछताछ के बाद रामगढ़ पुलिस को सुपुर्द किया गया है। साधेवाला के निकट 135वीं वाहिनीं के जवानों ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा और अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम अर्जुन साहनी (36) बताया गया है तथा यह सरचीया गांव जिला समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है। बल ने पूछताछ के बाद उसे रामगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया है जहां विभिन्न एजेन्सीयों द्वारा संयुक्त रूप से पूछताछ की जाएगी। पकड़े गए संदिग्ध के पास कोई आपतिजनक वस्तु नहीं मिली। उसके पास एक बैग था जिसमें कुछ कपड़े थे।


Download Android App
Download iOS App



