अफराजुल हत्याकांड : आरोपी की पुलिस हिरासत अवधि 10 दिन और बढ़ी

Summary :

NULL

राजसमंद में ठेकेदार अफराजुल की हत्या कर शव को आग लगाने के मामले में आरोपी की पुलिस हिरासत अवधि दस दिन और बढ़ दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी शंभूलाल को तीन दिन की पुलिस हिरासत अवधि समाप्त होने पर आज रविवार का अवकाश होने पर उसे न्यायाधीश के घर पर पेश किया गया जहां उसकी यह अवधि दस दिन और बढ़ दी गई।

उल्लेखनीय है कि आरोपी ने गत छह दिसम्बर को अफराजुल को अपने खेत पर ले जाकर गेंती से वार कर हत्या कर दी और बाद में शव को पेट्रोल डालकर आग लगा दी और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी जारी किया।

इसके बाद सात दिसम्बर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शंभूलाल की तेरह वर्षीय बेटी एवं वीडियो बनाने वाले पन्द्रह वर्षीय भान्जे को भी हिरासत में ले रखा है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team