राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में कृषि क्षेत्र से संबंधित पारित किए गए तीन विधेयकों में विसंगतियां बताये जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पहले इस विधेयक को पढ़ें और उसके बाद इसकी आलोचना करें।
कटारिया ने कहा कि ‘कई वर्षो के बाद किसान के जीवन में खुशहाली लाने के लिये विधेयक को लाया गया है और इसे सब पढें और पढ़ने के बाद इसकी आलोचना करे।’
उन्होंने कहा, ‘‘डोटासरा ने केंद्र सरकार द्वारा कृषि संबंधी पारित तीन विधेयकों की जिस ढंग से आलोचना की है, मैं उनसे प्रार्थना करता हूं, कृपा करके कानूनन किये गये इन तीनों संशोधनों को पहले उन्हें पढ़ना चाहिए और पढ़ने के बाद इसकी आलोचना करनी चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App



