राजस्थान में चित्तौडग़ढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में कल हुए एक सड़क हादसे में घायल बालक की मौत के बाद आज परिजनों ने शव सड़क पर रख प्रदर्शन किया तथा वहां पर तोडफ़ोड़ भी की।
पुलिस ने बाद में समझाईश कर मामले को शांत किया। शहर के अहिंसा सर्किल के पास चल रहे सड़क निर्माण के कारण अव्यवस्थित यातायात के कारण वहां से साईकिल पर निकल रहा फैजान (10) निवासी ईदगाह चौराहा एक ट्रेलर की चपेट में आकर घायल हो गया जिसे कल ही उदयपुर रैफर कर दिया लेकिन आज सुबह उसकी वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतक के परिजन आज दोपहर शव लेकर आए और चौराहे पर रखकर मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कुछ उत्तेजित लोगों ने वहां खड़ी एक पोकलेन मशीन के कांच तोड़ दिये एवं आसपास की दुकानों में भी तोडफ़ोड़ की। हालात बिगड़ते देख व्यापारी दुकानें बंद कर भाग गये। वृत्ताधिकारी गोपीचंद मीणा एवं थानाधिकारी दर्शन ङ्क्षसह ने परिजनों से समझाईश की और मामला शांत करवाया।
थानाधिकारी ने बताया कि बालक के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हजार एवं सड़क निर्माण कंपनी से दो लाख की सहायता राशि देने के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया। वहां पर दुकानों एवं वाहनों में तोडफ़ोड़ से उन्होंने इनकार कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



