राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राकेश पारीक ने अजमेर लोकसभा उपचुनाव मे कांग्रेस पार्टी की ओर से सचिन पायलट ही उम्मीदवार होंने की संभावना व्यकत की है।
अजमेर के पटेल इनडोर सटेडियम में शहर कांग्रेस सेवादल की बैठक के बाद श्री पारीक ने बताया कि इस सीट के लिए सचिन पायलट से अच्छा उम्मीदवार कोई और हो नहीं सकता। श्री पायलट के उम्मीदवार बनने से चुनाव में कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित है।
उन्होंने भाजपा सरकार की विफलता का जिक्र करते कहा कि इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने सेवादल कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।
उन्होंने उपचुनाव के साथ साथ 14 नवम्बर को जयपुर में होने वाले सेवादल सम्मेलन की तैयारियां के सिलसिले पर भी कार्यकर्तोओं से व्यापक चर्चा की।


Download Android App
Download iOS App



