अलवर : अलवर से सांसद महंत बालकनाथ उस समय बाल- बाल बच गये जब उनका हेलिकॉप्टर यहां कोटकासिम क्षेत्र में नियंत्रण खोने के बाद हवा में लहराते हुए हवाई पट्टी पर नहीं उतर सका और दिल्ली लौट गया। सांसद बालकनाथ अलवर के कोटकासिम में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिये हेलिकॉप्टर से रवाना हुए थे। पायलट हेलिकॉप्टर पर नियंत्रण करके हवाई पट्टी पर उतरने से पहले हवा में चार पांच चक्कर लगाने के बाद दिल्ली ले गया।
कोटकासिम थानाधिकारी राजकुमार मीणा ने बताया कि हेलिकॉप्टर की ‘लैंडिग’ के समय हवाई पट्टी क्षेत्र में तेज हवाएं चल रही थी और हवाओं के दबाव के कारण हेलिकॉप्टर हेलीपेड पर घूमने लग गया और उतर नहीं कर सका। इसके बाद हेलिकॉप्टर दिल्ली लौट गया।
उन्होंने बताया कि महंत बालकनाथ उसके बाद सड़क मार्ग से कार्यक्रम में पहुंचे। महंत बालकनाथ के एक सहयोगी ने बताया कि सोमनाथ के 19वें वार्षिक मेले में भाग लेने के लिये सांसद सड़क मार्ग से दिल्ली से कोटकासिम पहुंचे।


Download Android App
Download iOS App



