भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी कुछ महीने पहले बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ हुई है। मुंबई में दोनों का आलीशान बंगला है जिसके तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं इस घर की तस्वीरें

ईशा और आनंद के घर की तस्वीरें देखकर लोग चौंका गए हैं। किसी महल से कम ईशा और आनंद का यह घर नहीं है। ईशा और आनंद का यह बंगला समुद्र के किनारे पर है और इसकी कीमत को लेकर कई अफवाहें भी सामने आ रही हैं।

ईशा और आनंद के सपनों के महल का नाम गुलीटा है और इसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही सुर्खियां बटोर ली हैं। बता दें कि ईशा के इस बंगले की किमत 450 करोड़ रूपए है।

इस इालीशान घर को पीरामल परिवार ने कुछ समय पहले ने एक बड़ी कंपनी से खरीदा था और यह 50 हजार वर्ग फुट पर बना हुआ है। ईशा और आनंद को उनकी शादी में यह बंगला गिफ्ट के तौर पर मिला था।

देश-विदेश से इस घर को सजाने के लिए सामान आया है। इसके अलावा एक शानदार बगीचा भी इस घर के अंदर बना हुआ है। इतना ही नहीं 20 लग्जरी कारों को खड़ी करने की जगह इस घर में है।

सोशल मीडिया पर ईशा और आनंद के इस घर की तस्वीरों को टी-विला नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।


Download Android App
Download iOS App




