राजस्थान के राजधानी जयपुर शहर में आज 24 जून को आनंदपाल सिंह मुठभेड़ मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन देने पर उतारू राजपूत समाज के करीब 50 लोगों को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
वही सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि राजपूत सभा भवन में बैठक के बाद जब ये लोग बाहर निकले तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बस में बिठा लिया और दूर ले गये।
उन्होंने का ये भी कहना है कि राजपूत समाज के लोग सभा भवन से रैली निकालकर शहीद स्मारक पर धरना देना चाहते थे लेकिन राजस्थान पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। दोनों स्थानों पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। राजस्थान पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिये गये लोगों को बाद में अजमेर रोड दो सौ बाईपास पर छोड दिया।


Download Android App
Download iOS App



