आनंदपाल मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई को दिया नोटिस

Summary :

NULL

आनंदपाल सिंह मुठभेड़ मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किए है। आपको बता दे कि आनंदपाल सिंह मुठभेड़ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यह याचिका आनंदपाल की पत्नी राजकंवर की ओर से दायर की गई है। याचिका में एनकाउंटर का फर्जी बताया गया है।

याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से 15 दिन से पहले जवाब तलब किया था। 27 अक्टूबर को अवधि पूरी होने पर सरकार की ओर से जवाब पेश किया गया।

बता दे कि इससे पहले अदालत ने सिंह की पत्नी राजकंवर की याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया। याचिका में उन्होंने अपने पति की मुठभेड़ की घटना की जांच कराने की मांग की है।

मामले में जवाब दाखिल करते हुए सरकारी वकील शिव कुमार व्यास ने अदालत को बताया कि सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करते हुए केंद, को पहले ही पत्र लिख चुकी है।

Desk Team