इस एक्ट्रेस ने खोला बॉलीवुड का यह घिनौना राज़, बाहरी लोगों से कराते हैं ये काम

Summary :

NULL

बॉलीवुड जितना दूर से अच्छा लगता है उतना ही अंदर से इसकी असलियत कुछ और ही बयान करती है। किसी के लिए भी अपने आपको बॉलीवुड पर मुकाम हासिल करना कुछ आसान नहीं होता है। बॉलीवुड के एक अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा सच सामने रखा है जिसके बारे में आपने और हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने बयान में कहा है कि बॉलीवुड में जो आउटसाइडर्स आते हैं उन्हें शादीशुदा एक्टर्स और क्रिकेटर्स के साथ डेट पर जाने के लिए बोला जाता है। उन्हें यह सलाह दी जाती है।

Actress Richa Chadha

ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि ऐसे में उनके फिल्मी कैरियर को आगे बढऩे में मदद मिलती है। ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि जब वह बॉलीवुड में न्यूकमर थीं तो उन्हें भी ऐसा ही करने की सलाह दी गर्ई थी। ऐसा इसलिए बोला गया था ताकि ऋचा कम वक्त में जल्दी से सफलता पा सके।

Actress Richa Chadha

ऋचा ने ऐसा करने से साफ इंकान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं ऐसा कोई काम नहीं करुंगी। ऋचा को एक बार शादीशुदा शख्स के साथ डेट पर भेजने की बात कही थी। तो तब ऋचा ने क्या कहा आज हम आपको बताएंगे। ऋचा ने इस बारे में बताते हुए कहा कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में नई-नर्ई आई थीं तो उनकी पीआर एजेंसी वाले ने उन्हें पहले तो एक एक्टर को मैसेज करने के लिए बोला था।

Actress Richa Chadha

फिर ऋचा को एजेंसी ने उस एक्टर को डेट करने की सलाह भी दी थी। ऋचा ने फिर बाद में कहा कि वह एक्टर तो शादीशुदा है तो एजेंसी ने उन्हें एक क्रिकेटर को डेट करने की सलाह दी थी। ऋचा के अनुसार वह इन सारी चिजों से दूर ही रहीं थीं और यही एक बड़ी वजह है कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके ज्यादा दोस्त नहीं है।

Actress Richa Chadha

ऋचा ने कहा उस वक्त मेरे पास मैनेजर और स्टाइलिस्ट नहीं थे

Actress Richa Chadha

ऋचा ने बताया कि जब मैं ‘गैग्स ऑफ वासेपुर’ कर रही थी तब मेरे पास मैनेजर और स्टाइलिस्ट नहीं थे। मैं पार्टी में जाने से पहले जुहू के एक मॉल में जाकर कपड़े खरीदती थी और वहीं से मेकअप कराकर पार्टी में जाती थी।

ऋचा चड्ढा ‘जिया और जिया’ फिल्म में नजर आएंगी

Actress Richa Chadha

‘जिया और जिया’ फिल्म में ऋचा चड्ढा नजर आएंगी। यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा के साथ कल्कि कोचलिन और अर्सलान गोनी भी फिल्म में नजर आएंगे। ऋचा की इस फिल्म के बाद फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ रिलीज होगी।

Actress Richa Chadha

 

Desk Team