जयपुर, (कासं) : आर्मी चीफ बनने के बाद पहली बार दक्षिणी पश्चिमी कमान के मुख्यालय पहुंचे बिपिन रावत ने सैन्य अधिकारियों के साथ खास मुलाकात की। सेना के ऑपरेशन और प्रशिक्षण की तैयारियों से खुश नजर आए चीफ ने अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए सेना को मजबूत बनाकर देश की आन-बान शान को बचाने का जज्बा भरा। आर्मी प्रवक्ता मनीष ओझा ने बताया कि सेना के विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे आर्मी चीफ बिपिन रावत को हैलिकॉप्टर से दक्षिणी-पश्चिमी कमान के मुख्यालय लाया गया। इस दौरान दो अन्य हैलिकॉप्टर एस्कोर्ट के रूप में लगाए गए। आर्मी कमान्डर अभय कृष्णा जीओसी-इन-सी दक्षिणी पश्चिमी कमान ने आर्मी चीफ की आगवानी करते हुए निरीक्षण करवाया। शाम को करीब एक घण्टे तक रावत ने सैन्य अधिकारियों से जवानों के प्रशिक्षण और विशेष ऑपरेशन की तैयारियों का जायजा लेकर प्रशंसा भी की।
आर्मी चीफ ने लिया दक्षिणी पश्चिमी कमान का जायजा
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



