राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे आने वाले वर्ष उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और सफलता से भरा हो। उन्होंने उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में उनका जन्मदिन न मनाने का निर्णय अभी तक संवेदनशील नेतृत्व का एक और उदाहरण है।

इसी तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में देश एवं पार्टी को जो मार्गदर्शन मिला उससे हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।



Download Android App
Download iOS App



