बेटे की हार पर बोले अशोक गहलोत-सचिन पायलट को लेनी चाहिए जिम्मेदारी

Summary :

गौरतलब है कि अशोक गहलोत के बेटे वैभव जोधपुर सीट से 2.7 लाख वोटों से हारे हैं। उनको बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत ने हराया है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की राजस्थान में हुए हार को लेकर पार्टी में मतभेद जारी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘मेरे बेटे वैभव की हार की भी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को लेनी चाहिए।’ हालांकि, पायलट ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान  गहलोत से पूछा गया कि क्या यह सच है कि जोधपुर से आपके बेटे का नाम पायलट ने ही सुझाया था? इस पर जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि यदि ऐसा है तो अच्छी बात है  यह हम दोनों के बीच मतभेद की खबरों को खारिज करती है।’ 

राज्य में छह महीने में ही अराजकता की स्थिति : लक्ष्मीकांत भारद्वाज

उन्होंने आगे कहा कि ‘पायलट साहब ने यह भी कहा था कि वह बड़े अंतर से जीतेगा, क्योंकि हमारे वहां 6 विधायक हैं, और हमारा चुनाव अभियान बढ़िया था। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि उन्हें वैभव की हार की जिम्मेदारी तो लेनी चाहिेए। गौरतलब है कि अशोक गहलोत के बेटे वैभव जोधपुर सीट से 2.7 लाख वोटों से हारे हैं। उनको बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत ने हराया है। 
अपने बेटे को जिताने के लिए अशोक गहलोत यहां पर जमकर प्रचार किया था। उनके विरोधी कहते हैं कि इस सीट से बाहर निकलकर अशोक गहलोत कहीं और प्रचार करने नहीं गए और ज्यादातर रैलियां इसी सीट पर की हैं। इससे पहले कांग्रेस कार्यसमिति में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा था कि कांग्रेस के नेता अपने बेटों का ही चुनाव प्रचार करने में लगे रहे।

Desk Team