CM अशोक गहलोत ने कहा – दबाव में काम कर रही हैं जांच एजेंसियां

Summary :

गहलोत ने लिखा है, “पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिदंबरम को पकड़ने के लिए जांच एजेंसियों की हड़बड़ी किसी भी औचित्य से परे है। यह स्पष्ट लगता है कि वे दबाव में काम कर रही हैं।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को गिरफ्तार करने के लिए जांच एजेंसियां जैसी हड़बड़ी दिखा रही हैं उससे स्पष्ट है कि ये एजेंसियां दबाव में काम कर रही हैं। गहलोत ने चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे घटनाक्रम के बीच इस बारे में ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि प्रत्येक भारतीय नागरिक को अपना बचाव करने और उसके लिए कानूनी प्रणाली के तहत उपलब्ध सभी कानूनी कदम उठाने का अधिकार है। गहलोत ने लिखा है, ‘‘पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिदंबरम को पकड़ने के लिए जांच एजेंसियों की हड़बड़ी किसी भी औचित्य से परे है। यह स्पष्ट लगता है कि वे दबाव में काम कर रही हैं।’’ 

Desk Team