Astrologer Kinner Gang Cyber Crime : अहमदाबाद से साइबर ठगी का एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया के जरिए एक महिला को निशाना बनाकर ब्लैकमेलिंग की गई. इस ठगी की सबसे चौंकाने वाली बात यह कि आरोपी ने खुद को इंस्टाग्राम पर ‘आध्यात्मिक हीलर’ बताकर पहले भरोसा जीता और फिर आपत्तिजनक वीडियो कॉल के लिए मजबूर किया.
Astrologer Kinner Gang Cyber Crime: सोशल मीडिया पर ‘हीलर’ बनकर रचा जाल
पुलिस जांच के अनुसार, पीड़िता ने “Astrologer Pooja Kinnar Maa” नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से संपर्क किया था. वह अपने निजी रिश्ते से जुड़ी समस्या का समाधान चाहती थी. आरोपी ने खुद को ट्रांसजेंडर आध्यात्मिक गुरु बताकर भरोसा हासिल किया और ‘पूजा’ के नाम पर उससे तस्वीरें मंगवाईं.
तस्वीरें मिलने के बाद आरोपी ने उन्हें एडिट कर पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया. इसके बाद तथाकथित ‘रिवाज’ पूरा करने के बहाने उस पर न्यूड वीडियो कॉल का दबाव बनाया गया.
Ahmedabad Cyber Crime Love Guru Fraud: रिकॉर्डिंग के बाद बढ़ी पैसों की मांग

वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने के बाद आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. बदनामी के डर से पीड़िता ने करीब 1.43 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. लेकिन जब मांग लगातार बढ़ती गई, तब उसने साइबर क्राइम यूनिट से मदद ली.
जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबर और मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर रहा था, ताकि उसकी पहचान छिपी रहे और पुलिस की पकड़ से बच सके.
Fake Spiritual Guru Blackmail Case: राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
अहमदाबाद साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए बीकानेर से मुख्य आरोपी राजनेश भार्गव को गिरफ्तार किया है. उसके दो साथी विकास भार्गव और रवि भार्गव अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह पिछले करीब दो साल से सक्रिय था.
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को फंसाया जाता था. गैंग हर दिन करीब 300 लोगों से संपर्क करता था. शुरुआत में 3,000 से 15,000 रुपये तक की फीस ली जाती थी, लेकिन बाद में निजी फोटो और वीडियो के जरिए बड़ी रकम वसूली जाती थी.
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह अब तक सैकड़ों लोगों से 40 से 42 लाख रुपये तक की ठगी कर चुका है. पुलिस का मानना है कि कई पीड़ित बदनामी के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराते, जिससे असली आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है.
यह भी पढ़ें – Delhi में आंधी-बारिश, UP-Rajasthan समेत 19 राज्यों में भी बरसेंगे बादल, जानें ताजा वेदर अपडेट


Download Android App
Download iOS App




