जयपुर : ऑडी सवार लड़कियों ने मारी टक्कर, उछल मकान की छत पर गिरा युवक, मौत

Summary :

जयपुर के सोडाला में तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर मारी। इससे युवक हवा में करीब 30 फीट उछला और पास बने एक मकान की छत पर जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में रफ्तार का कहर इस कदर टुटा की एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसे में मरने वाला व्यक्ति कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने के जयपुर आया हुआ था। लग्जरी कार ऑडी से टक्कट में व्यक्ति एक घर की छत पर जाकर गिरा और उसकी टांग कट गई। मृतक पाली का रहने वाला था।
शुक्रवार सुबह जयपुर के सोडाला में तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर मारी। इससे युवक हवा में करीब 30 फीट उछला और पास बने एक मकान की छत पर जा गिरा। उसका पैर कटकर अलग हो गया। कार में दो युवतियां सवार थी, घटना के बाद दोनों ही मौका-ए-वारदात से फरार हो गईं।
जानकारी के मुताबिक  हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 100 से अधिक थी। मृतक अपने साथी के साथ पाली से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने के जयपुर आया था। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुक्रवार सुबह 9 बजे से थी, इसके पुलिस वह मिशन कम्पाउंड की तरफ से अजमेर रोड की तरफ जाने के लिए एलिवेटेड रोड से गुजर रहा था कि हादसे का शिकार हो गया।

Desk Team