कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 25 फरवरी को राजस्थान के धौलपुर में प्रवेश करेगी।
पार्टी के प्रवक्ता ने यहां एक बयान में कहा कि यात्रा 25 फरवरी को धौलपुर में प्रवेश करेगी, जहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय यात्रा का ध्वज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को सौंपेंगे।
Highlights
- 25 फरवरी को राजस्थान के धौलपुर पहुंचेगी
- राजस्थान डोटासरा ने एक समिति का गठन किया
- डोटासरा ने एक समिति का गठन
राजस्थान डोटासरा ने एक समिति का गठन किया
इस यात्रा की व्यवस्थाओं में समन्वय एवं सहयोग हेतु राजस्थान डोटासरा ने एक समिति का गठन किया है। समिति में संगठन महासचिव ललित तूनवाल, महासचिव रामसिंह कस्वा, महासचिव व प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी तथा राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राखी गौतम सदस्य है।


Download Android App
Download iOS App



