बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की एक टीम ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थ एवं मनोत्तेजक पदार्थों के पार्सल के माध्यम से संभावित तस्करी की रोकथाम के लिए पटना जीपीओ पार्सल गृह पर बृहस्पतिवार को छापा मारा।ईओयू के अपर पुलिस महानिदेशक नय्यर हसनैन खान ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व आसूचना एवं बरामदगी के लिए आर्थिक अपराध इकाई मादक द्र॒व्यों एवं मनोत्तेजक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सतत प्रयत्नयशील है।
Highlights
- आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने Patna GPO पार्सल गृह पर मारा छापा
- राजेश कुमार के नेतृत्व में ईओयू के दल ने छापेमारी की
- राजेश कुमार के नेतृत्व में ईओयू के दल ने छापेमारी की
राजेश कुमार के नेतृत्व में ईओयू के दल ने छापेमारी की
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक (नारकोटिक्स) राजेश कुमार के नेतृत्व में ईओयू के दल ने छापेमारी की। खान ने बताया कि औचक जांच के दौरान संभावित अपराध में इस्तेमाल कोई दस्तावेज या मादक एवं मनोत्तेजक पदार्थ की बरामद नहीं हुआ। खान ने बताया कि पूर्व में भी 15 फरवरी को पटना रेलवे जंक्शन स्थित पार्सल धर में औचक छापामारी की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



