जयपुर : राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने देश व प्रदेश में हालात बिगड़े होने का आरोप लगाते हुए इनके लिए केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पायलट ने एक बयान में कहा कि आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से आमजन हाहकार कर रहा है, परन्तु विभाग के मंत्री जनता को राहत देने के स्थान पर भाजपा नीत केन्द्र सरकार के नाकाम चार वर्षों के आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लोगों में जनता की पीड़ा के प्रति कोई संवदेनशीलता नहीं है। पूरे देश में भाजपा की नीतियों के कारण किसान आत्मघाती कदम उठा रहे हैं, परन्तु सरकार दिखावटी कर्ज माफी का ढोंग रच रही है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



