राजस्थान के कोटा शहर के रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात नकाबपोशधारी ने कल देर रात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश मालवीय (50) की गोली मार कर हत्या कर दी गई और फरार हो गया जिसका आज दोपहर तक कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों के अनुसार पेशे से जमीनों की खरीद फरोख्त के कारोबार से जुडे पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मालवीय कल देर रात कोटा रेलवे स्टेशन के बाहर अपने साथी औैर भाजपा के ही नेता मंगेश कुमावत के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहें थे तभी मोटर साईकिल पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति हेलमेट पहन कर मुंह पर कपड़ा बांध हुए वहां पहुंचा और उसने दुर्गेश के सिर में दो गोलियां मारी और भाग निकला।
इस वारदात से घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी मच गई। गंम्भीर रूप से घायल दुर्गेश को तत्काल एमबीएस अस्पताल ले जाया गया जहां आपरेशन थियेटर में ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस प्रोपर्टी के किसी विवाद को लेकर दुर्गेश की हत्या की आशंका को देखते हुये मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



