बीजेपी विधायक धर्मपाल चौधरी का मेदांता अस्पताल में निधन

Summary :

NULL

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अलवर के मुंडावर विधानसभा क्षेत्र से विधायक धर्मपाल चौधरी का आज तड़के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। 11वीं, 12 वीं और वर्तमान 14वीं विधानसभा के सदस्य रहे धर्मपाल चौधरी लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। विधायक चौधरी के भाई सुभाष चौधरी ने बताया कि अलवर जिले के मुंडावर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मपाल चौधरी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। आज सुबह 3बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि चौधरी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जाट बहरोड मुडांवर में आज शाम किया जायगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मुंडावर से विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता धर्मपाल चौधरी के असामयिक निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से मन व्यथित है। उनका निधन समस्त बीजेपी परिवार के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।

वसुंधरा ने ट्वीट किया, ‘‘धर्मपाल चौधरी अलवर क्षेत्र के लोकप्रिय एवं कद्दावर नेता होने के साथ-साथ जनहित को सर्वोपरि मानकर पूर्ण सक्रियता से काम करने वाले जनसेवक थे। उनकी ईमानदारी, समर्पण एवं सेवाभाव हम सभी के लिए अनुकरणीय है।’’ उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं। समस्त बीजेपी परिवार इस कठिन घड़ी में उनके साथ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।

Desk Team