राजस्थान विधानसभा में बुधवार को बीजेपी ने जमकर हंगामा किया। सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष मदन दिलावर ने मेवात को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहकर बुलाया। प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान का मेवात क्षेत्र मिनी पाकिस्तान बनता जा रहा है, यहां पर हिन्दुओं को डराया-धमकाया जा रहा है।
बीजेपी नेता ने विधानसभा में धर्म परिवर्तन और बलात्कार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि “मेवात क्षेत्र में खतरा बढ़ रहा है। गहलोत सरकार की अयोग्यता के कारण महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अत्याचार के कई मामले सामने आ रहे हैं।” उन्होंने दावा किया, “मुसलमान हिंदू लड़कियों को धोखा देते हैं, उन्हें भागने के लिए मजबूर करते हैं और फिर उनका धर्म परिवर्तन करते हैं।”
नितिन गडकरी का राजनेताओं पर तंज, कहा- हर राजनेता दुखी है चाहे वह विधायक हो या मुख्यमंत्री
दिलावर के इन प्रश्नो के जवाब में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ‘आप (बीजेपी) केवल हिंदू-मुस्लिम राजनीति करना जानते हैं। इस वजह से आपको एक वोट नहीं मिलेगा।’ इन मुद्दों को लेकर बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में जमकर बवाल किया।
गौरतलब है कि हाल ही में मेवात जिले से लालच देकर धर्मांतरण कराने के दो मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में तीन मौलाना और दो अन्य व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। धर्म परिवर्तन के मामले सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों ने जमकर विरोध किया था।


Download Android App
Download iOS App



